फिलीपींस में तूफान, हजारों प्रभावित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रीय आपदा समन्वय परिषद (एनडीसीसी) ने कहा कि खराब मौसम के कारण छोटी नावों को आवाजाही से रोकने और कई घरेलू उड़ानों को रद्द किए जाने से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एनडीसीसी ने कहा कि मरीकिना, पासिग और मुंटिनलुपा शहरों में कुल 1,800 लोंगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। ये सभी तटीय इलाके में रहते थे।
लगातार बारिश की वजह से मनीला में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे यातायात पर असर पड़ा है। एनडीसीसी ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूडज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications