संयुक्त राष्ट्र महासभा अधिवेशन में शामिल होंगे म्यांमार के प्रधानमंत्री
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने के आग्रह के साथ बताया, "प्रधानमंत्री जनरल थिएन सिएन शनिवार दोपहर को नया पिटाव से यंगून अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। वह बैंकाक होते हुए न्यूयार्क जाएंगे।"
सूत्रों ने बताया कि थिएन सिएन का महासभा में भाषण देने का कार्यक्रम है। उनके साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री यू थाउंग और विदेश मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ अधिकारी हैं।
यंगून के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार सिएन के महासभा में भाषण के दौरान सत्तारूढ़ सैनिक शासन 'जुंता' की सीमित राजनीतिक सुधारों की योजना को पेश करने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications