गोवा में नहीं गिराया जा सका अवैध रिसार्ट
पेरनेम के उप जिलाधिकारी राजेन्द्र मुखर्जी ने कहा कि वह रिसोर्ट को गिराने के आदेश से संबंधित नोटिस इसके रूसी निदेशकों लियोनिद बेजेर और वलीयुलिन रसीदा को नहीं दे पाए हैं क्योंकि उनका कोई अता पता नहीं है।
मुखर्जी ने आईएएनएस को बताया, "भारतीय सहयोगी फ्रांसिस डी सूजा पहले ही कंपनी से इस्तीफा दे चुका है। और कंपनी के रूसी निदेशकों के न मिलने के कारण हम उनको नोटिस नहीं दे पाए हैं।"
वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गोवा प्रशासन ने लापता रूसी निदेशकों का पता लगाने के लिए पुलिस से संपर्क नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications