पाकिस्तान में बम विस्फोटों में 13 मरे (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेशावर के सदर इलाके में एक व्यावसायिक केंद्र के बाहर कार धमाके में सात लोगों की मौत हो गई और कम से कम 30 घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल गफ्फूर अफरीदी ने कहा कि विस्फोट में लगभग दो दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कई इमारतें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

अभी तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले बन्नू शहर स्थित मनदान पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा ट्रक उड़ा दिया। हमले में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ट्रक में लगभग 150 किलोग्राम विस्फोटक था। विस्फोट की वजह से पुलिस स्टेशन के समीप स्थित कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। विस्फोट से सड़क पर तीन मीटर गहरा गड्ढा हो गया।

बन्नू के पुलिस प्रमुख इकबाल मारवत ने कहा, "पांच पुलिसकर्मियों और एक संदिग्ध हमलावर का शव बरामद किया गया।" विस्फोट में कम से कम 60 लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकांश पुलिसकर्मी शामिल हैं।

बन्नू उत्तरी वजीरिस्तान का कबायली जिला है। इसे अलकायदा और तालिबान लड़ाकुओं का गढ़ माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+