जी-20 : विकसित देशों ने सहायता की प्रतिबद्धता पूरी नहीं की
जी-20 शिखर सम्मेलन समाप्त होने के बाद 'यूनियन ऑफ कंसन्र्ड साइंटिस्ट्स' के रणनीति और नीति निदेशक एल्डेन मेयर ने कहा कि कुल मिलाकर पिट्सबर्ग जी-20 शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन पर प्रगति की संभावना को हाथ से गंवा दिया गया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ प्रौद्योगिकी लगाने, वनों की कटाई रोकने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से अनुकूलन के लिए विकासशील देशों को कोष और प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण मुद्दे पर जी-20 के नेताओं ने कोई साहसी कदम नहीं उठाया। जलवायु परिवर्तन वार्ताओं पर जारी गतिरोध को तोड़ने के लिए यह आवश्यक है।
इस यूनियन में दुनिया भर के 450 स्वयंसेवी संगठन शामिल हैं।
मेयर ने कहा कि यदि कोपेनहेगन में एक अर्थपूर्ण समझौता होना है तो यूरोपीय संघ, जापान, अमेरिका और अन्य औद्योगिक देशों को एक गंभीर वित्तीय पैकेज सामने रखना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications