2011 तक कनाडा की चौथी बड़ी भाषा बन जाएगी पंजाबी
कनाडा के आव्रजन मंत्री जेसन केन्नेई ने शुक्रवार की रात रॉयल ओंटेरियो संग्रहालय में सातवीं स्पिनिंग व्हील फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद यह घोषणा की। महोत्सव में सिखों की बनाई या सिखों पर आधारित फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
दो दिवसीय महोत्सव में पूरी दुनिया से लगभग दो दर्जन फिल्में दिखाई जाएंगी।
महोत्सव की शुरुआत होने के पहले कनाडा के मंत्री ने महाराजा रणजीत सिंह और उनके पुत्र दिलीत सिंह की दो बड़ी प्रतिमाओं का अनावरण किया। इन दोनों प्रतिमाओं को संग्रहालय में स्थाई रूप से लगाया जाएगा।
कनाडा के समाज में सिखों के योगदान की सराहना करते हुए आव्रजन मंत्री ने कहा कि शुरुआती संघर्ष के बाद सिखों ने स्वयं को कनाडा में स्थापित कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications