बीआईटीएस में पीलिया के कारण कक्षाएं स्थगित
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सैनकोल में स्थित बीआईटीएस में 2,400 छात्र हैं। संस्थान को शुक्रवार को बंद किया गया था और यह 11 अक्टूबर तक बंद रहेगा।
बीआईटीएस के जनसंपर्क अधिकारी आर.पी. प्रधान ने आईएएनएस को बताया, "कक्षाएं 11 अक्टूबर तक के लिए बंद की गई हैं। यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है।"
प्रधान ने कहा कि त्योहार के मौसम को देखते हुए छात्रों को घर जाकर नजदीकी अस्पतालों में चिकित्सकीय सहायता लेने को कहा गया है। प्रबंधन द्वारा यह अहम फैसला लिया गया है।
राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के प्रमुख राजनंदा देसाई ने कहा कि बीआईटीएस परिसर से पानी के नमूने लाने के लिए टीम भेजी जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications