अब्बास और राउल कास्त्रो की होगी मुलाकात
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार क्यूबा के विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी बयान में कहा गया है कि क्यूबा के दो दिवसीय दौरे में अब्बास कास्त्रो से मुलाकात करेंगे।
अब्बास न्यूयार्क से हवाना पहुंचेंगे। शुक्रवार को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को संबोधित किया था। अब्बास ने इजरायल से पश्चिमी तट पर बस्तियां बसाना बंद करने का अनुरोध किया था।
विदेश मंत्रालय के अनुसार अब्बास क्यूबा के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications