सांसद के बेटे की नक्सलियों ने हत्या की
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कश्यप के दोनों बेटों दिनेश और तनेश पर नक्सलियों ने कई चक्र गोलियां बरसाईं। इस वारदात के समय दोनों बस्तर जिले में महाष्टमी दुर्गा पूजा उत्सव में शिरकत कर रहे थे।"
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोलियों से छलनी तनेश ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि कश्यप बस्तर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications