कर्नाटक में विधानसभा परिसर की सुरक्षा कड़ी
राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने विधानसभा परिसर को किले में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लगभग 100 कांग्रेसी विधायकों और नेताओं को गिरफ्तार भी किया।
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार सूखे और बाढ़ से निपटने में असफल रही है। इसके विरोध में कांग्रेस की योजना विधानसभा परिसर में अपने विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक करने की थी।
कांग्रेस की राज्य ईकाई के अध्यक्ष आर.वी. देशपांडे और विधानसभा में पार्टी के नेता सिद्दारमैया ने विधानसभा परिसर की सुरक्षा में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की निंदा की।
कांग्रेस नेताओं के अलावा मीडियाकर्मियों को भी सचिवालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications