अर्जेंटीना पर भड़के अहमदीनेजाद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन के दौरान न्यूयार्क में एक संवाददाता सम्मेलन में अहमदीनेजाद ने कहा, "मैं अर्जेटीना सरकार को सलाह देना चाहूंगा कि वह अल्पसंख्यक यहूदियों के हित साधने की बजाए सभी के हितों का ध्यान रखे।"
इस सप्ताह के आरंभ में महासभा में अर्जेटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टिना फर्नाडीज डी क्रिचनर ने वर्ष 1994 में ब्यूनस आयर्स में एक यहूदी सामुदायिक केंद्र में बम विस्फोट के आरोपी वाहिदी और अन्य ईरानी अधिकारियों के प्रत्यर्पण की मांग की। इस हमले में 85 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंनें एक आरोपी को मंत्री भी बनाने की शिकायत भी की।
ईरान जोर देता रहा है कि वाहिदी और ईरानी अधिकारियों के खिलाफ पिछले 15 वर्षो में अर्जेटीना की न्यायपालिका मामला साबित नहीं कर पाई है।
अर्जेंटीना के न्यायिक अधिकारियों ने इंटरपोल से वाहिदी को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। उन पर बम हमले की तैयारी के लिए हुई बैठक में शामिल होने का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications