बच्चों को टेलीविजन से दूर रखना है तो उनके साथ खेलें
'प्ले इट अगेन स्पोर्ट्स' के निदेशक पेट क्विन कहते हैं, "जब लोग अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ व्यायाम करते हैं तो वे इसमें ज्यादा मजा लेते हैं।"
क्विन कहते हैं कि जो परिवार जिम या व्यायामशाला की सदस्यता लिए बिना तंदरुस्त रहना चाहते हैं, वे घर पर ही व्यायामशाला शुरू कर सकते हैं। यह प्रायोगिक और मजेदार होगा।
बास्केटबॉल, सोसर और फुटबॉल जैसे खेल बिना किसी उपकरण के खेले जा सकते हैं। इन्हें खेलते समय अतिरिक्त ऊर्जा खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही इस तरह के खेलों में परिवार के सभी सदस्य हिस्सा ले सकते हैं।
बच्चे अलग-अलग तरह के व्यायाम करते हुए या तो घायल हो जाते हैं या इन्हें करना ही नहीं चाहते। उन्हें सोसर बॉल, फुटबॉल जैसे खेलों में शामिल किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications