बीडीआर के 4 हजार जवानों पर चलेगा मुकदमा
सरकार ने घोषणा की है कि बीडीआर के जवानों के खिलाफ मुकदमें की सुनवाई नवंबर के अंत में शुरू होगी।
बीडीआर के महानिदेशक मेजर जनरल एम. मैनुल इस्लाम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय अदालत ढाका और पूरे देश में 40 अन्य जगहों पर मुकदमे की सुनवाई करेगी।
समाचार पत्र 'डेली स्टार' को एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि बीडीआर अगले माह अदालत का गठन करेगा जिसमे एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर स्तर के बीडीआर अधिकारी को शामिल किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications