खेत में रखे 5 बम बरामद
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के अनुसार बौरिया गांव के पास से एक धान के खेत से पांच बम बरामद किए गए। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
मुजफ्फरपुर की नगर पुलिस उपाधीक्षक (टाउन डीएसपी) निर्मला कुमारी ने बताया कि बरामद सभी बम शक्तिशाली हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। इसके बाद ही उनकी क्षमता की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी आपराधिक गिरोह ने यहां बम छुपाए होंगे।
कुमारी के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications