मोटापा घटाना है तो कम खाइए मीठा
चिकित्सकों का कहना है कि देश में पांच फीसदी लोग मोटापे का शिकार हैं। जीवन शैली को सक्रिय बनाने के लिए मिठाई के सेवन में कमी लाने की आवश्यकता है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की पूर्व आहार विशेषज्ञ रेखा शर्मा ने एक संगोष्टी में कहा, "भारतीयों में स्वभावत: मीठा दांत होता है और प्रत्येक घरों में चीनी पहली प्राथमिकता होती है। चीनी की खपत में हर साल चार फीसदी का इजाफा हो रहा है और मोटापा भी बढ़ रहा है।"
रेखा शर्मा ने कहा कि शारीरिक गतिविधियों में कमी आने की वजह से ही समस्यायें पैदा हो रही हैं।
इस संगोष्ठी का आयोजन अमेरिकी एक गैर सरकारी संगठन ने किया जिसमें देश में मीठा प्रबंधन नीति बनाने पर जोर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications