परमाणु हथियार दिलाते हैं सम्मान : ब्राजील
समाचार एजेंसी ईएफई ने शुक्रवार को स्थानीय मीडिया के हवाले से यह खबर दी।
समाचार पत्र 'ओ एस्टाडो डे साओ पाओलो' ने अलेंसर के हवाले से कहा, "15,000 किलोमीटर सीमा वाले देश के लिए प्रतिरोधक उपकरण के रूप में परमाणु हथियार बेहद महत्वपूर्ण हैं।" अलेंसर ने देश में मौजूद प्राकृतिक तेल के भंडारों की सुरक्षा को लेकर यह बात कही।
ब्राजील में सैन्य सरकार (1964-1985) ने गुप्त रूप से परमाणु हथियारों के विकास का कार्यक्रम चलाया था जिसे देश में लोकतांत्रिक सरकार आने के बाद बंद कर दिया गया था।
ब्राजील के उपराष्ट्रपति ने कहा, "प्रतिरोधक क्षमता के अलावा परमाणु हथियार वैश्विक मंच पर अधिक सम्मान दिलाता है।"
उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कि एक गरीब देश होते हुए भी पाकिस्तान परमाणु बम रखने के कारण अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जगह पा जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications