भारत के चंद्रमिशन ने बांग्लादेश में बटोरी सुर्खियां
ढाका से प्रकाशित होने वाले एक समाचार पत्र ने कहा है कि चांद पर पानी की खोज अंतरिक्ष शोध कार्यक्रमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है वहीं 'डेली स्टार' ने शनिवार को अपने संपादकीय में चिंता जाहिर की है कि इससे चंद्रमा से संबंधित अनुसंधान के क्षेत्र में प्रतिद्वंद्विता भी शुरू हो सकती है।
समाचार पत्र का कहना है कि पुरानी बड़ी शक्तियों और नई उभरती शक्तियों मसलन भारत और चीन को देखना होगा कि कहीं भविष्य में चंद्रमा प्रतिस्पर्धा का माध्यम न बन जाए। 'डेली स्टार' ने कहा है कि चंद्रमा पर होने वाली खोज का प्रयोग शांतिपूर्ण कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।
'डेली स्टार' ने कहा, "किसी भी ग्रह पर जीवन के लिए पानी महत्वपूर्ण होता है। धरती के अलावा कहीं से भी पानी मिला मुख्य विषय है। चांद पर पानी होना पूरी मानवता के लिए महान खबर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications