स्वाइन फ्लू के मामलों के बाद गोवा का स्कूल बंद (लीड-1)
राज्य के शिक्षा निदेशक सेल्सा पिंटो ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पीपुल्स हाई स्कूल के दो छात्रों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि होने के बाद उसे सप्ताह भर के लिए बंद कर दिया गया। दोनों छात्र कक्षा पांच के छात्र हैं।
पिंटो ने कहा कि यह कदम ऐहतियात के तौर पर उठाया गया है। इससे आतंकित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन अन्य छात्रों में भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण पाये गए हैं जिनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
गौरतलब है कि राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के 36 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राज्य में इस बीमारी से अब तक तीन लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications