नक्सली हमले में मारे गए अधिकारियों के परिजनों से मिले चिदम्बरम

चिदम्बरम मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ बगैर पूर्व सूचना के दिवंगत आईपीएस अधिकारी वी. के. चौबे और दिवंगत कांस्टेबल संजय यादव के घरों में पहुंचे। ज्ञात हो कि गत 12 जुलाई को चौबे और यादव की नक्सलियों ने राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा वन क्षेत्र में हत्या कर दी थी।

चौबे पहले आईपीएस अधिकारी हैं जिनकी नक्सली हमले में हत्या हुई है। वह लंबे समय से नक्सलियों की हिटलिस्ट में थे।

इससे पहले रायपुर के माना हवाईअड्डे पर उतरने के बाद चिदम्बरन सीधे राजभवन पहुंचे और वहां राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन और मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+