वर्ष 2009 के अंत तक शुरू होगी दिल्ली-नोएडा मेट्रो
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ई.श्रीधरन ने संवाददाताओं से कहा, "यमुना बैंक से नोएडा मार्ग पर मेट्रो रेलसेवा इस वर्ष दिसंबर के अंत तक शुरू हो जाएगी। इस खंड पर मेट्रो सेवा की शुरुआत रेलगाड़ियों की आपूर्ति पर निर्भर है, जिनके नवम्बर तक आने की उम्मीद है। "
यमुना बैंक-नोएडा मार्ग की दूरी 13.1 किलोमीटर है, जिसमें 10 स्टेशन शामिल हैं। पहले इस रेलखंड को जून में खोला जाना था।
डीएमआरसी जर्मनी की कंपनी बॉमबेरिडर से मेट्रो के डिब्बे खरीदती है। श्रीधरन ने कहा कि डीएआरसी की अगली प्राथमिकता यमुना बैंक-आनंद विहार खंड को दिसंबर या जनवरी 2010 तक शुरू करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications