पुलिस की पिटाई से दलित ने दम तोड़ा, मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह फरधान थाना के तीन सिपाही ग्राम अटौहापुरवा में छत्रपाल (40) को कच्ची शराब बनाने के आरोप में पकड़कर थाने ले गए। इसी दिन शाम को मरणासन्न हालत में छत्रपाल को एक ठेले पर लादकर उसके घर भिजवा दिया गया जहां रात को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिस की पिटाई से छत्रपाल की मौत हुई।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रमाकांत प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रसाद ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications