अमेरिका में विस्फोट की साजिश रचने का आरोपी गिरफ्तार
माइकल फिंटन इस्लाम स्वीकार करने के बाद तालिब इस्लाम बन गया था। आरोप है कि तालिब ने वर्ष 2007 में इलूनॉयस में स्प्रिंगफिल्ड में अदालत की इमारत को उड़ाने की साजिश रची थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया
अदालत में पेश दस्तावेज में कहा गया है कि तालिब की गिरफ्तारी के बाद इस साजिश का पर्दाफाश हुआ। उसके पास से कई पत्र बरामद हुए हैं जिससे पता चला है कि जॉन वॉकर लिंध से उसके संबंध हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2001 में तालिबान आतंकवादी लिंध को अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications