दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 118 नए मामले
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने कहा है, "स्वाइन फ्लू के 118 पुष्ट मामलों में से 68 बच्चे हैं और सभी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।"
वालिया ने कहा है कि शुक्रवार तक 1,215 बच्चों सहित कुल 2,393 फ्लू पीड़ितों को निर्धारित सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनका इलाज किया गया। इनमें से 90 प्रतिशत पीड़ितों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कारण अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications