भाकपा ने वी. के. सिब्बल के खिलाफ जांच की मांग की
भाकपा के उप महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है, "सिब्बल द्वारा उनके पांच वर्षो के कार्यकाल के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित अन्य जितनी भी कंपनियों को पूंजी निवेश से संबंधित मंजूरी प्रदान की गई है, उन सभी की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से तत्काल जांच कराई जानी चाहिए।"
पूर्व सांसद रेड्डी ने कहा है, "सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सिब्बल को दो वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने संबंधी पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आग्रह को तत्काल वापस ले लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications