चंद्रमोहन के खिलाफ अदालत जाएंगी फिजा
फिजा ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपना लिया था।
फिजा ने यहां पत्रकारों को बताया," पिछले साल हमारे निकाह के बाद चंद्रमोहन ने हिंदू रीति-रिवाज से भी विवाह किया था क्योंकि वे हिंदू दुल्हे की तरह भी दिखना चाहते थे। हिंदू विवाह अधिनियम के मुताबिक यह अपराध है। अधिनियम में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति तलाक दिए बिना दूसरा विवाह नहीं कर सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications