स्वाइन फ्लू: गोवा में सप्ताह भर के लिए स्कूल बंद
पणजी, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों को एक सप्ताह तक बंद करने का निर्देश दिया है।
राज्य के शिक्षा निदेशक सेल्सा पिंटो ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि एच1एन1 वायरस से पीपुल्स हाई स्कूल के दो बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद बंद कर दिया गया था।
पिंटो ने आगे कहा कि तीन अन्य छात्रों के स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। शिक्षा विभाग ने सार्वजनिक सूचना शुक्रवार को जारी कर बाकी विद्यालयों को सात दिनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications