मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में गुरुवार देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसमें किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई।
भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार गुरुवार देर रात 2.16 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जालिस्को राज्य के प्यूटरे वालार्टा से 275 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में था।