बाल्को हादसा : मलबे से शवों का मिलना जारी, मृतकों की संख्या 40 हुई (लीड-2)

कोरबा के जिला प्रशासन ने कहा है कि शुक्रवार दोपहर तक मलबे से 40 शव निकाले जा चुके थे। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मलबे को पूरी तरह साफ किए जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

जिलाधिकारी अशोक अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा है, "दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है। मलबे को हटाने के लिए दर्जनों क्रेनें लगाई गई हैं। बचाव कार्य में लगे लोग मलबा हटाने में पूरी सावधानी बरत रहे हैं ताकि यदि कोई व्यक्ति जीवित हो तो उसे बचाया जा सके।"

अग्रवाल ने कहा, "मलबे को हटाने में कम से कम दो-तीन दिन और लग सकते हैं। मलबे में अभी भी 12 से अधिक श्रमिकों के दबे होने की आशंका है।" ज्यादातर श्रमिक झारखण्ड और बिहार के हैं।

राज्य के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा है कि गेनन डंकरली एंड कंपनी लिमिटेड (जीडीसीएल) के श्रमिकों सहित कई अन्य लोग हादसे के बाद लापता बताए जा रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि चिमनी के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग भी हादसे का कारण हो सकता है। वह खुद बाल्को नगर में बचाव कार्य पर निगरानी रखे हुए हैं।

इस बीच राज्य की विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने दुर्घटना की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+