चुनाव आयोग से झारखण्ड के चुनाव की तिथि तय करने को कहा गया : चिदंबरम
चिदंबरम ने यहां पत्रकारों को बताया, "चुनाव आयोग को झारखण्ड विधान सभा चुनाव की तिथि तय करने को कहा गया है। मेरा अंदाजा है कि चुनाव आयोग तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद नक्सल प्रभावित इस राज्य में चुनाव की तिथियों की घोषणा करेगा। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव 13 अक्टूबर तक संपन्न हो रहे हैं।"
यह पूछे जाने पर कि विधानसभा भंग किए जाने के पहले कैसे झारखण्ड चुनाव की घोषणा हो सकती है, चिदंबरम ने कहा,"चुनाव आयोग जब केंद्र सरकार को चुनाव की तिथियों के बारे में सूचित करेगा तब झारखण्ड विधानसभा भंग कर दी जाएगी।
इस समय झारखण्ड में राष्ट्रपति शासन लागू है और विधानसभा को निलंबित रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications