दवा कंपनियों का निर्यात 29 फीसदी बढ़ा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शुक्रवार को भारत-अफ्रीका दवा व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हाल के समय में देश का दवा सेक्टर निर्यात में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले क्षेत्र के रूप में उभरा है।"
शर्मा ने कहा,"दवा कंपनियों का निर्यात 2003-04 से 2007-08 के बीच औसत रूप से 17.8 फीसदी की दर से बढ़ा है।"
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अफ्रीकी देशों में भारत में बनी दवाओं का निर्यात बढ़ने से बहुराष्ट्रीय कंपनियां परेशान हैं और उन्होंने भारतीय कंपनियों की दवाओं के बारे में भ्रामक अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications