मनोहर जोशी के घर पर हमले के लिए उद्धव ठाकरे ने कहा था : सरवणकर
सरवणकर ने आरोप लगाया है कि गत रविवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के घर पर हुए हमले का आदेश कार्यकर्ताओं को उद्धव ठाकरे ने ही दिया था। सरवणकर गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है।
सरवणकर ने शुक्रवार दोपहर माहिम से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जब उन्होंने अपनी उम्मीदवारी के बारे में पूछा तो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची से उनका नाम मनोहर जोशी ने हटाया है।
सरवणकर ने कहा, "उस समय उद्धव ने मुझसे कहा कि आपको जो करना हैं, तुरंत करें। उस समय पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी मौजूद थे। उस वक्त मेरे समर्थकों के पास कोई विकल्प नहीं था और उन्होंने जोशी के घर पर हमला बोल दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications