जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक धन मुहैया कराना होगा
डब्ल्यूडब्लयूएफ के वैश्विक जलवायु पहल के नेता किम कार्सटेंसन ने कहा है, "पिट्सबर्ग में जारी बैठक में हिस्सा ले रहे नेताओं के पास तिहरे प्रभाव वाले जलवायु वित्तपोषण के एक पैकेज पर सहमति बनाने का अवसर उपलब्ध है। यह पैकेज निम्न कार्बन वाली प्रौद्योगिकियों में निवेश को प्रेरित करेगा, कई सारे नए रोजगार सृजित करेगा और निम्न कार्बन वाले विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।"
कार्सटेंसन ने कहा है, "सार्वजनिक कोष, निम्न कार्बन व स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था के विकास के लिए महत्वपूर्ण, प्रारंभिक पूंजी मुहैया करा सकता है। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई नए निजी निवेश और अधिक रोजगार की बड़ी संभावना का प्रस्ताव करता है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि सरकारें इसके लिए रास्ता तैयार करें। जी-20 की सफलता कोपनहेगन में होने वाली वैश्विक बातचीत के गतिरोध को प्रभावी तरीके से समाप्त कर सकती है।"
कार्सटेंसन ने कहा है, "चुप बैठे रहने की कीमत, कार्रवाई करने की कीमत से काफी अधिक है। गरीब व कमजोर देशों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से अपने लोगों को बचाने के लिए तत्काल वित्तीय मदद की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications