शिंदे की बेटी और देशमुख के बेटा भी चुनावी मैदान में
कांग्रेस द्वारा गुरुवार को जारी आठ उम्मीदवारों की सूची में केंद्रीय मंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख और सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे का भी नाम शामिल है।
अमित को लातूर और प्रणीति को सोलापुर शहर से टिकट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति के बेटे राजेन्द्र शेखावत को अमरावती विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व राज्य मंत्री सुनील देशमुख करते थे।
सुनील देशमुख ने कहा कि वह अमरावती से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications