एनटीपीसी ने गैस विपणन में मुनाफे के मुद्दे को सुलझाने को कहा
एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक टी.के.चटर्जी ने 23 सितंबर को विद्युत मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है, "यह निवेदन किया जाता है कि इस मामले पर पेट्रोलियम मंत्रालय से बातचीत की जाए ताकि अधिकृत मंत्री समूह (ईजीओएम) द्वारा मंजूर की गई गैस कीमत पर लागू विपणन के मुनाफे की पुष्टि हो सके।"
पत्र में कहा गया है कि एनटीपीसी बोर्ड ने गैस खरीदी व आपूर्ति समझौते (जीएसपीए) को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का निश्चय किया है, लेकिन कंपनी गैस विपणन पर मुनाफे के मुद्दे को विद्युत मंत्रालय के साथ अलग से निपटाया जाएगा।
चटर्जी ने पूर्व में आरआईएल को लिखे गए एक पत्र का जिक्र किया है, जिसमें एनटीपीसी ने 0.135 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की दर से विपणन का मुनाफा अदा करने की अपनी इच्छा का संकेत किया है।
चटर्जी ने पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से विद्युत विभाग को भेजे गए एक पत्र का भी जिक्र किया है, जिसमें कहा गया है कि सरकार ने किसी भी ठेकेदार द्वारा बेची जाने वाली प्राकृतिक गैस पर अभी तक न तो कोई विपणन का मुनाफा निर्धारित किया है और न ही मंजूर ही किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications