गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन गुरुवार की बढ़त को बरकरार नहीं रख सके और गिरावट के साथ बंद हुए। मुंबई शेयर बाजार के सूचकांक 'सेंसेक्स' में 88.43 अंक और 'निफ्टी' में 27.60 अंक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 16,693 और निफ्टी 4,958.55 अंक पर बंद हुआ।
शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज का (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 102.4 अंक की गिरावट के साथ 16,679.99 पर खुला और कारोबार के दौरान उच्चतम 16,812 और नि 16,693 के निम्नतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक बढ़त दर्ज करने में सफल रहे। मिडकैप 40.42 अंकों की बढ़त के साथ 6,226.93 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक 67.48 अंकों की बढ़त के साथ 7,450.25 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित 'निफ्टी' आज 1.45 अंक की गिरावट के साथ 4,985.10 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी उच्चतम स्तर 4994.35 को छूने के बाद 4931 के निम्नतम स्तर तक पहुंचा।
कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में से कुल 1,628 शेयरों ने बढ़त दर्ज की जबकि 1,137 शेयरों को घाटा हुआ।
इस दौरान एचसी, ऑयल एंड गैस, रियल्टी और खुदरा कंपनियों सहित पांच सेक्टर की कंपनियों के शेयरों को लाभ हुआ। पीएसयू, ऑटो, पॉवर और आईटी सहित आठ सेक्टर की कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications