मानसून में 22 फीसदी की कमी
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि इस वर्ष मानसून में औसत से 22 फीसदी कम बारिश रिकार्ड की गई।
आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को राजस्थान से वापस हो चुका है और पश्चिमोत्तर इलाकों से भी दो-तीन दिनों में वापस हो जाएगा।
उड़ीसा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी कुछ दिनों में हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications