जम्मू कश्मीर के 27 गांवों में पहुंचेगी सौर ऊर्जा से बिजली
इस परियोजना को इन गांवों में रहने वाले करीब 30,000 लोगों को समर्पित करते हुए नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि इस परियोजना को राज्य के 145 गांवों और 28 बस्तियों को बिजली की बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए किया गया है।
आरवीई कार्यक्रम का लक्ष्य देश के उन गांवों तक अक्षय ऊर्जा को पहुंचाना है जहां निकट भविष्य में आर्थिक या तकनीकी कारणों की वजह से ग्रिड को लगाने में सक्षम नहीं हैं।
गुरेज तहसील परियोजना में 5 करोड़ की लागत आई है। इस परियोजना में 4.5 करोड़ रुपये केंद्र ने दिए हैं जबकि 50 लाख रुपये राज्य सरकार द्वारा दिए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications