स्टील की कीमतें नहीं बढ़ाएगा सेल
सेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस.के.रूंगटा ने शुक्रवार को कहा, "अंतर्राष्ट्रीय बाजार, विशेष रूप से चीन में स्टील की कीमतों में गिरावट आ रही है।"
कंपनी द्वारा स्टील की कीमतों में वृद्धि न किए जाने का संकेत देते हुए रूंगटा ने कहा, "कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।" घरेलू बाजार में स्टील की कीमतों में वृद्धि के कयास लगाए जा रहे थे।
सेल ने पिछले महीने अपने उत्पादों की कीमतों में प्रति टन 1,000 रुपये की वृद्धि कर दी थी और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ने के बाद स्टील की कीमतों में 1,500 प्रति टन तक की वृद्धि कर दी गई थी।
मौजूदा समय में घरेलू बाजार में स्टील उत्पादों की कीमतें 30,000 से 40,000 प्रति टन के बीच हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications