भारतीय छात्रों को सुरक्षित आवास व परिवहन मुहैया कराएगा आस्ट्रेलिया
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने ब्रम्बी के नेतृत्व में आए नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के बाद कहा, "आस्ट्रेलिया सरकार की ओर से यह एक प्रस्ताव दिया गया है। भारत-आस्ट्रेलिया संयुक्त कार्यकारी समूह द्वारा इसका परीक्षण किया जाएगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या अलग आवास की व्यवस्था भारतीय छात्रों में अलगाव की भावना पैदा नहीं करेगी, इस पर रवि ने कहा कि यह प्रस्ताव मात्र भारतीय छात्रों के लिए नहीं है।
रवि ने कहा, "यह प्रस्ताव आस्ट्रेलिया में अध्ययनरत सभी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए है।"
बैठक के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रवि व ब्रम्बी ने कहा कि विक्टोरिया में भारतीय छात्रों की समस्याओं पर उनके बीच उपयोगी और लाभदायी चर्चा हुई है।
ज्ञात हो कि भारतीय छात्रों पर आस्ट्रेलिया के मेलबर्न व सिडनी शहर में कई हमले हुए हैं। इसे लेकर भारत में काफी होहल्ला मचा हुआ है।
ब्रम्बी ने स्वीकार किया है कि कुछ हमले नस्लवादी तत्वों ने किए थे।
ब्रम्बी ने कहा, "छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। हमने नस्लीय अपराधों से जुड़े अपने कानूनों को सख्त किया है। आस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच के बारे में हम भारत सरकार को सूचित करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications