मंदी से उबरी फ्रांस की अर्थव्यवस्था
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वैश्विक आर्थिक संकट से घिरे फ्रांस की अर्थव्यवस्था के लगातार चार तिमाहियों में संकुचन के बाद यह स्थिति आई है। फ्रांस यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
आईएनएसईई के मुताबिक देश के व्यापार संतुलन में महत्वपूर्ण बदलाव की वजह से यह सुधार हुआ है। उदाहरण के लिए साल की पहली तिमाही में निर्यात में 7.4 प्रतिशत की गिरावट आने के बाद दूसरी तिमाही में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
आईएनएसईई ने पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था में हल्की गिरावट की समीक्षा करते हुए कहा है कि इस काल में जीडीपी में 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी जबकि 1.3 प्रतिशत गिरावट का अनुमान था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications