ईरान ने किया दूसरे यूरेनियम संवर्धन संयंत्र का खुलासा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वियना में एक राजनयिक ने यह जानकारी दी है। ईरान ने यह जानकारी एक बंद लिफाफे में आईएईए को दी है। अभी तक इस संयंत्र के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जानकारी नहीं थी।
अभी तक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ईरान के नतांज यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के बारे में ही जानता था और पश्चिमी देशों को आशंका है कि एक दिन इस संयंत्र का इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में काम आने वाली सामग्री तैयार करने में किया जाएगा।
राजनयिक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी को दी गई सूचना में यह नहीं बताया गया है कि नया संयंत्र कहां स्थित है और इसके निर्माण में कितनी प्रगति हो चुकी है।
एक अनाम सूत्र ने ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए से बातचीत में दूसरे यूरेनियम संवर्धन संयंत्र की मौजूदगी की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications