नक्सलियों के खिलाफ लंबी चलेगी लड़ाई
रायपुर, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार राज्यों को सभी प्रकार की मदद देने को तैयार है क्योंकि यह लड़ाई लंबी चलेगी।
प्रदेश के आला सुरक्षा अधिकारियों से चर्चा के बाद सचिवालय के बाहर पत्रकारों से चर्चा में चिदम्बरम ने कहा, "नक्सलवाद के खिलाफ हमें लंबी लड़ाई लड़नी है। नक्सलवाद मिटाने के लिए केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को पूरा सहयोग देगी।"
चिदम्बरम ने पूछे गए अन्य सवालों का जवाब देने से इंकार करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ को भरपूर सहयोग का भरोसा देने और पिछले दिनों एक नक्सली हमले में मारे गए पुलिकर्मियों के परिजनों से मिलने के लिए रायपुर के दौरे पर आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications