साइकिल दौड़ पर स्वाइन फ्लू का असर
हिमालय साहसिक खेल एवं पर्यटन संवर्धन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) के अध्यक्ष मोहित सूद ने आईएएनएस को बताया," यूरोपीय देशों के लगभग 50 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टियों को रद्द करा दिया है। इनमें से ज्यादातर लोगों ने भाग न लेने के लिए स्वाइन फ्लू को वजह बताया है।"
हिमालय साहसिक खेल एवं पर्यटन संवर्धन एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग और हरक्यूलिस साइकिल्स के साथ मिलकर इस अभियान का आयोजन करता है। इस अभियान का यह पांचवा संस्करण होगा।
सूद के अनुसार आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ नियमित प्रतिभागियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।
इस अभियान की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। साइकिल दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी लगभग 700 किलोमीटर की दूरी 10 दिनों में तय करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications