इंडोनेशिया में ईद पर सड़क हादसों में 470 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि पूर्वी जावा प्रांत में गुरुवार को एक मिनी वैन ने एक इंटरसिटी बस को टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में हुए सड़क हादसों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
जकार्ता शहर के पुलिस प्रवक्ता क्रिसनंदा द्वी लकसाना ने बताया कि सोमवार तक स्कूलों और कार्यालयों में कामकाज सामान्य होने से पहले शनिवार और रविवार को यातायात व्यवस्था का यही हाल रहेगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष छुट्टी के मौसम में 600 से ज्यादा लोगों की अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications