मुखी चौधरी के परिजनों को मुआवजा देने की सिफारिश
एनएचआरसी की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि आयोग ने सिफारिश की है कि बिहार सरकार मुखी के परिजनों को एक लाख रुपये अदा करे। आयोग ने इसके साथ ही रकम अदा किए जाने के प्रमाण के साथ राज्य सरकार से अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि मुखी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई थी कि उसकी मौत जहर खाने से हुई थी। आयोग ने इस मामले में बिहार सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जानना चाहा था कि मुखी को पुलिस हिरासत में जहर कैसे मिला।
राज्य सरकार ने आयोग के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में आयोग ने मान लिया कि इस मामले में मुखी को हिरासत में लेने वाले अधिकारी की तरफ से कोई गलती हुई है। इसलिए मुखी की मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications