पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 12 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने शुक्रवार को खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया कि रात उत्तरी वजीरिस्तान के डेंडी डार्पा खेल गांव में आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाकर ड्रोन से दो मिसाइल दागे गए।
खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "हमें मिली सूचना के अनुसार हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई घायल हुए। मृतकों में अधिकांश तालिबानी थे।"
एक अन्य खुफिया अधिकारी ने कहा कि ड्रोन हमला अफगान तालिबान कमांडर जलालुद्दीन हक्कानी के नेतृत्व वाले एक संगठन के कार्यालय पर किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications