कर्नाटक में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 86 हुई
बेंगलुरू, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू के कारण शुक्रवार को तीन और लोगों की मौत हो जाने के साथ ही कर्नाटक में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 86 तक पहुंच गई।
इनमें से दो मौतें बेंगलुरू में हुईं जबकि एक व्यक्ति की मौत मैसूर में हुई। बेंगलुरू में 39 वर्षीय व्यक्ति एक की मौत निजी अस्पताल में हुई जबकि दूसरे 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत सरकारी अस्पताल में हुई। इसके अलावा मैसूर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार उन तीनों के स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की पुष्टि 24 सितंबर को हुई थी। राज्य में स्वाइन फ्लू से हुई 86 मौतों में से 63 मौतें बेंगलुरू में हुई हैं।
मुख्य स्वास्थ्य सचिव आर.पेरुमल ने आईएएनएस को बताया,"लोग स्वच्छता बनाए रखें और स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दने पर तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं। "
राज्य में अब तक 955 लोगों मेंस्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications