फिलीपींस में झड़पों में 10 विद्रोही ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूर्वी फिलीपींस के सोर्सोगोन प्रांत के पिलार शहर के गांव में हुई झड़प में नौ विद्रोही मारे गए, जबकि अलबे प्रांत के मानिटो शहर के एक गांव में हुई झड़प में एक विद्रोही मार गया।
लेफ्टिनेंट कर्नल अर्नुफ्लो मार्केलो बुर्गोस ने कहा कि विद्रोही के पास से आठ राइफलें भी बरामद हुईं। उन्होंने कहा कि इन झड़पों में कोई भी सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ।
बुर्गोस ने कहा कि विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोर्सोगोन और अलबे प्रांत में और सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि फिलीपींस में विद्रोदियों और सरकार के बीच संघर्ष वर्ष 1960 से ही जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications