अभिनय जगत में कदम रख सकती है विवादास्पद मॉडल
कार्तिका ने कहा, "यह अभी दूर की बात है। मैं इस समय अपनी सजा के अलावा किसी और चीज के बारे में नहीं सोच सकती।" यह मॉडल दो बच्चों की मां है। वह एक अस्पताल में कार्यरत है और साथ ही मॉडलिंग भी करती है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक ईद के दिन 32 वर्षीय कार्तिका के घर पर कई मेहमान पहुंचे थे जिनमें कई लोग अंतर्राष्ट्रीय मीडिया से जुड़े थे। इसके कुछ दिन पहले ही उसे फिल्म का प्रस्ताव मिला था।
मॉडल के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने विदेशी मीडिया को आमंत्रित नहीं किया था। मीडिया से संवाद के दौरान कार्तिका के पति मुहम्मद अफानदी आमिर उसके साथ मौजूद थे। 38 वर्षीय आमिर रॉयटर्स के साथ बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं।
गौरतलब है कि कार्तिका पर 1,468 डॉलर का जुर्माना लगाने के साथ ही उसे छह कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications