मानवीय भूल की वजह से हुए थे हादसे : डीएमआरसी
डीएमआरसी ने शुक्रवार को कहा कि द्वारका में मेट्रो रेलगाड़ी संचालक ने खतरे के सिग्नल को पार कर दिया था वहीं यमुना बैंक में एक कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व वाले रख-रखाव दल ने इनर रेल को ऊपर करके आउटर रेल को नीचे कर दिया, जबकि उसे इसका उल्टा करना था।
डीएमआरसी ने कहा कि दोनों हादसों के लिए ट्रेन संचालक और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जुर्माने के लिए आरोप पत्र जारी किया गया है। डीएमआरसी ने कहा कि दोनों की ओर जवाब आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
जमरूदपुर हादसे के संबंध में डीएमआरसी ने कहा कि कारण बताओ नोटिस के जवाब में गेमन इंडिया लिमिटेड ने अपना जवाब सौंप दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications